फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : सभी को राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए सहयोग : मंडलायुक्त

विज्ञापन
एसजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में महान क्रांतिकारी विनायक दामोदर सारवकर की जयंती पर कार्यक्रम म? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर शनिवार को एसजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए, क्योंकि इससे महापुरुषों के बारे में बच्चे जान सकेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी को राष्ट्र निर्माण में सहयोग करना चाहिए। भविष्य में छात्र जहां भी हों, वह किसी भी क्षेत्र में जाएं, वहां अपना काम पूरी ईमानदारी और मेहनत से करें।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि सफलता का एक ही मंत्र है, वह मेहनत है। मंडलायुक्त ने कहा कि बहुत से महापुरुषों को कहानियां लोगों को मालूम नहीं पड़ पाती हैं तो इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहना चाहिए, जिससे सभी लोग उनके बारे में जान सकें और उन्हें अपना आदर्श बना सकें।
छात्रों ने वीर सावरकर के संघर्ष पर एक लघु नाटिका का मंचन किया। स्कूल के निदेशक इंजी. राजीव शर्मा ने कहा कि छात्रों को वीर सावरकर के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर कमल चौहन, ममता गुप्ता, प्रीति शर्मा, रितु गौतम, निर्मल उपाध्याय, आस्था मिश्रा, गरिमा सक्सेना, जया भारद्वाज, माधवी सिंह, प्रतीक भारद्वाज, मनोज यादव, नीलम मिश्रा, अंशुल शर्मा, अचर्ना शर्मा, अनिल किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें