फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : पूर्व भूकंप सूचक मशीन रही आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

डीएवी इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी लगी, जहां छात्रों के बनाए पूर्व भूकंप सूचक मशीन, जेसीबी मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। प्रदर्शनी में 54 वर्किंग और नॉन वर्किंग मॉडल प्रदर्शित किए गए।
प्रदर्शनी में रोबोट संचालित जेसीबी मशीन, स्वचालित सीढ़ी, पॉपकॉर्न मशीन, पूर्व भूकंप सूचक मशीन, लिफ्टए, आवारा पशुओं से बचाने केे लिए खेतों की सुरक्षा, एयर कंडीशन आदि मॉडल को छात्रों ने प्रस्तुत किया। अगस्त्य फाउंडेशन के दयाशंकर व प्रिया गुप्ता के सहयोग से कथा प्रवक्ता रोदास कुमार के निर्देशन में छात्रों ने मॉडल बनाए। कला अध्यापक सुदीप यादव के नेतृत्व में छात्रों ने रंगोली बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश कुमार एनसीसी ऑफिसर के नेतृत्व में अतिथियों को एनसीसी कैडेट्स ने सलामी दी। डीआईओएस डॉ. सुभाष बाबू गौतम, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल, एसजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के इंजी. राजीव शर्मा, डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विपिन वार्ष्णेय, पुरातन छात्र श्रीपाल सिंह ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। संचालन डॉ. संजीव कुमार सिंह व कैलाश चंद रावत ने किया। इस अवसर पर प्रबंध संचालक रविंद्र पाल सिंह तोमर, डा. अतर सिंह, योगेश कुमार सिंह, अक्षिता वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें