फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: नशे में सिपाही ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइंस के गणना कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल ने रविवार दोपहर ज्यादा शराब पी ली। नशा चढ़ने पर गाली गलौज करते हुए साथियों से अभद्रता व हंगामा करने लगा। जब विवाद बढ़ा तो शिकायत आरआई तक पहुंची। बाद में अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी सिपाही को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों के संज्ञान में मामला आया तो आरोपित सिपाही को किसी तरह पकड़कर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। बताया गया कि गणना कार्यालय पर तैनात हेड कांस्टेबल हृदेश कुमार दोपहर में शराब के नशे में धुत होकर पहुंचा और साथियों से अभद्रता कर हंगामा करने लगा।
पहले तो उसे साथियों ने समझाकर वापस भेजने का प्रयास किया। मगर, वह बात मानने को तैयार नहीं हुआ और हरकतें जारी रहीं। बाद में आरई तक बात पहुंची तो हृदेश को मेडिकल परीक्षण के लिए ले लाया गया। मामले में सिपाही के खिलाफ अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें