फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः डॉक्टरों ने चूहे को दी नई जिंदगी, सर्जरी कर आंख से निकाला 25 ग्राम का ट्यूमर

Wed, 28 Oct 2020 04:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
rat surgery in aligarh - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के डॉ. विराम ने एक चूहे को नई जिंदगी दी। डॉक्टर ने उस चूहे के आंख की सर्जरी कर लगभग 25 ग्राम का ट्यूमर निकाला, जिससे अब वह चूहा राहत महसूस कर रहा है। तस्वीरों में देखें पूरी सर्जरी...
विज्ञापन

2 of 5
चूहे की सर्जरी कर आंख से निकाला ट्यूमर - फोटो : अमर उजाला
असल में अलीगढ़ के अमित के घर में सफेद चूहे की आंख के पास पहले एक मस्सा उभरता हुआ देखा तो उन्होंने उस समय ज्यादा गौर नहीं किया। उसके कुछ दिन बाद वह मस्सा एक रसौली का रूप ले चुका था, जिससे उसकी आंख पूरी तरह ठक गई थी जिससे चूहे को चलने में और खाने पीने में काफी परेशानी हो रही थी। जब उन्होंने इस समस्या को ज्यादा बढ़ते हुए देखा तो शहर के वरिष्ठ पशु शल्य चिकित्सक डॉ. विराम वार्ष्णेय को दिखाया। डॉ. विराम ने बताया कि इसे जल्द से जल्द सर्जरी कर के निकालने की आवश्यकता है तभी इसके आंख बच सकती हैं अन्यथा इसकी जान को भी खतरा है।
विज्ञापन

3 of 5
सर्जरी करने वाले डॉक्टर विराम - फोटो : अमर उजाला
डॉ. विराम द्वारा ऑपरेशन के समय पाया कि चूह का वजह 100 ग्राम था। वह काफी छोटा था तो उसे बेहोश करने की दवा (एनेस्थीसिया) देने में भी काफी खतरा है। इस पर डॉक्टर ने चूहे को नीचे पेट वाली जगह से इंट्रासपेरीटोनियल (Intraperitoneal) इंजेक्शन लगाया। जिसके कुछ ही समय बाद चूहा बेहोश हो गया। इसके बाद डॉक्टर ने बड़ी ही बारीकी से उस रसौली को आंख से इस तरह अलग किया की उन्होंने उसकी आंख भी बचा ली और जान भी।

4 of 5
चूहे की हुई सफल सर्जरी - फोटो : अमर उजाला
जो रसौली काटकर निकाली गई उसमें लगभग 20 से 25 ग्राम वजन था तो अंदाजा लगा सकते हैं कि जिस जीव का वजन 100 ग्राम हो और आंख में 25 ग्राम का वजन लटक रहा हो तो उस जीव को कितना कष्ट होता होगा। सर्जरी होने के 3 घंटे बाद चूहा होश में आने लगा और अगले दिन वह पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गया और सही से खाने पीने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चूहे की सर्जरी कर आंख से निकाला ट्यूमर - फोटो : अमर उजाला
कुछ दिनों तक इस चूहे की दवाई चली और पंद्रह दिन बाद वह स्वस्थ हो गया। उस चूहे की रसौली वाली जगह पर बाल भी आने लगे थे। डॉक्टर इस चूहे के लिए किसी महीसा से कम साबित नहीं हुए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें