उन्होंने बताया कि पैराफिमोसिस एक ऐसी बीमारी है जिसमें कछुए का लिंग शरीर से बाहर आकर फंस जाता है और अंदर नहीं जा पाता। यह अत्यधिक दर्दनाक होता है और समय पर इलाज न मिलने पर संक्रमण फैलने से जानलेवा भी साबित हो सकता है। यह स्थिति अक्सर कब्ज और संक्रमण के कारण उत्पन्न होती है।
शिवम ने अगले ही दिन कछुए को 110 किलोमीटर दूर हापुड़ से अलीगढ़ लाकर डॉ्र विराम की क्लिनिक में भर्ती कराया। वहां करीब दो घंटे की जटिल सर्जरी के बाद कछुए को नया जीवन मिला। इलाज के बाद उसे एक सप्ताह तक निगरानी में रखा गया और फिर पूरी तरह स्वस्थ होने पर शिवम उसे हापुड़ ले आये और पास के तालाब में छोड़ दिया।
कछुए में पैराफिमोसिस की स्थिति गंभीर थी। सर्जरी के बाद हमने एंटीबायोटिक्स और जरूरी देखभाल दी। अब कछुआ पूरी तरह स्वस्थ है। शिवम ने डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाएं कुछ दिनों तक दीं और फिर उस कछुए को वापस उसी इलाके की एक झील में आज़ादी के साथ छोड़ दिया, जहां वह अपना जीवन अब बिना कष्ट के बिता सकेगा। यह घटना न सिर्फ पशु प्रेम का प्रतीक है, बल्कि यह दर्शाती है कि अगर इच्छाशक्ति और सही दिशा में प्रयास हो, तो समस्याग्रस्त जीवन को बचाया जा सकता है। चाहे वह इंसान हो या बेजुबान जानवर।-डॉ विराम वार्ष्णेय, वरिष्ठ पशु शल्य चिकित्सक, अलीगढ़