फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ डीएम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई, साइबर सेल जांच में जुटा

Mon, 30 Mar 2020 04:18 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

डीएम अलीगढ़ के नाम से बनाई आईडी, प्रशासन में मचा हड़कंप
विज्ञापन
डीएम का फर्जी फेसबुक अकाउंट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर शातिर ने अलीगढ़ के डीएम की फर्जी फेसबुक आईडी बना ली है। सोमवार को जिलाधिकारी को इस मामले की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। तुरंत मामले में एसएसपी को अवगत कराते हुए साइबर सेल से इसकी जांच शुरू करा दी है। डीएम ने बताया कि जांच में जो भी शातिर इस काम में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम अलीगढ़ के नाम से फेसबुक पर एक अधिकारिक आईडी संचालित है। इस पर डीएम कार्यालय के जनता के हित के आदेश और अधिकारियों की दिनभर की गतिविधियों को सार्वजनिक किया जाता है। अज्ञात शातिर ने डीएम का फोटो लगाते हुए इसी नाम से एक फर्जी आईडी बना ली है और वह लोगों को लगातार दोस्ती का प्रस्ताव भेज रहा है।

सोमवार को इस मामले की जानकारी जैसे ही जिलाधिकारी को हुई उन्होंने तत्काल ईडीएम मनोज राजपूत से आईडी को चेक करने को कहा। चेक करने पर मामला सही पाया गया। इसके बाद तत्काल जिलाधिकारी ने एसएसपी को अवगत कराते हुए साइबर सेल से जांच कराने के निर्देश देते हुए अधिकारिक आईडी से पोस्ट जारी कर लोगों को सावधान किया। एसएसपी मुनीराज जी के अनुसार साइबर सेल मामले की जांच कर रहा है। आईडी कहां से और किसके मोबाइल या लैपटॉप से संचालित हो रही है। इसकी जानकारी मिलते ही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें