फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSE result: कक्षा 10 व 12 वीं का रिजल्ट जारी, ईशान चौधरी-इब्राहिम और अहमद मिस्बाह ने किया अलीगढ़ जिले में टॉप

Thu, 30 Apr 2026 05:36 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सीआईएससीई के 10वीं और 12वीं के नतीजे में बेटियों ने टॉप-10 में धमाल मचाया है। 12वीं में टॉप-10 में 13 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। इनमें सात बेटियां हैं। इसी तरह 10वीं में टाॅप-टेन में 12 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। इनमें छह बेटियां शामिल हैं।
विज्ञापन
CISCE ICSE 10th, ISC 12th Board Results - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) ने 30 अप्रैल को इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) के 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए। 10वीं में गगन पब्लिक स्कूल के छात्र ईशान चौधरी और इस्लामिक मिशन स्कूल के छात्र इब्राहिम फैसल ने 95 फीसदी अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। 12वीं में इस्लामिक मिशन स्कूल के छात्र अहमद मिस्बाह 94 फीसदी अंक लाकर जिला टॉपर बने। 

विज्ञापन


30 अप्रैल की सुबह से ही विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार करने लगे। सुबह करीब 11 बजे नतीजे आते ही सीआईएससीई की वेबसाइट से स्कूल प्रबंधक और विद्यार्थी अंक पत्र अपलोड करने लगे। 10वीं में इस्लामिक मिशन स्कूल के छात्र अब्दुर रहमान 94.8 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि तीसरे स्थान पर इसी स्कूल की नेहदिया कुदसी रहीं, जिन्हें 94.6 फीसदी अंक मिले। 
 
12वीं में एसजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्र लविश कांत ने 93.75 फीसदी अंक लाकर दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरा स्थान इस्लामिक मिशन स्कूल के छात्र शेख फिदयान को मिला, जिन्होंने 93 फीसदी अंक हासिल किया। ये संयोग रहा कि पिछली बार 30 अप्रैल को नतीजे घोषित हुए, जबकि इस बार भी 30 अप्रैल को ही नतीजे घोषित किए गए। 12वीं में पांच स्कूल में 262 से 260 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिले का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.24 रहा। 10वीं में पांच स्कूल में 453 से 451 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिले का उत्तीर्ण प्रतिशत 99 रहा।
विज्ञापन


टॉप-10 में बेटियों का धमाल
सीआईएससीई के 10वीं और 12वीं के नतीजे में बेटियों ने टॉप-10 में धमाल मचाया है। 12वीं में टॉप-10 में 13 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। इनमें सात बेटियां हैं। इसी तरह 10वीं में टाॅप-टेन में 12 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। इनमें छह बेटियां शामिल हैं।

10वीं के टॉप-10 के मेधावी

रैंक   नाम    अंक     फीसदी      स्कूल
1 ईशान चौधरी 95 गगन पब्लिक स्कूल 
1 इब्राहिम फैसल 95 इस्लामिक मिशन स्कूल 
2 अब्दुल रहमान 94.8 इस्लामिक मिशन स्कूल 
3 नेहदिया कुदसी 94.6 इस्लामिक मिशन स्कूल 
4 मिशिका शर्मा 93.8 एसजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल
5 हंसिका सिंह 93.4 गगन पब्लिक स्कूल
6 ख्याति जैन 92.4 गगन पब्लिक स्कूल 
7 फरहान अब्बास 92.2 एमयू कॉलेज 
8 अक्षत 91.4 गगन पब्लिक स्कूल 
9 सिद्धि ठाकुर 90.8 गगन पब्लिक स्कूल 
9 आध्या गुप्ता  90.8 एसजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल
10 मोहम्मद अजीम 90.6 एमयू कॉलेज
विज्ञापन

12वीं के टॉप-10 के मेधावी

रैंक नाम अंक फीसदी स्कूल  
1 अहमद मिस्बाह 94 इस्लामिक मिशन स्कूल 
2 लविश कांत  93.75 एसजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल 
3 शेख फिदयान 93 इस्लामिक मिशन स्कूल 
4 ललित कुमार 92  विजन ग्लोबल स्कूल 
5 रितिश कुमार सिंह 91.25 गगन पब्लिक स्कूल
6 साइमा रेहान 91 इस्लामिक मिशन स्कूल 
7 ज्योति सिंह 90.25 गगन पब्लिक स्कूल
7 दिव्यांशी वार्ष्णेय 90.25 गगन पब्लिक स्कूल
8 भूमि शर्मा  89.75  एसजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल
9 जाह्नवी शर्मा 88.25 गगन पब्लिक स्कूल 
9 कर्ति गुप्ता  88.25 गगन पब्लिक स्कूल
10 सुमित गर्ग 87.75 गगन पब्लिक स्कूल
10 तक्षवी सिंह 87.5 एसजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें