जिला अस्पताल में पहले जब कोई मरीज अपना एक्सरे कराने जाता था तो उसे रिपोर्ट न देकर उसके मोबाइल से फोटो खींचकर दे दिया जाता था। ऐसी किल्लत एक्सरे फिल्म के न होने से हो रही थी। अब एक्सरे फिल्म अस्पताल को मिल गई है। रिपोर्ट अब मोबाइल में नहीं फिल्म पर मिलने लगी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अलीगढ़ के मलखान सिंह जिला अस्पताल के एक्सरे अनुभाग में एक्सरे फिल्म की उपलब्धता करा दी गई है। मेडिसिन स्टोर द्वारा पर्याप्त मात्रा में एक्सरे फिल्म अस्पताल को दी गई है। अब मरीजों का एक्सरे करने के उपरांत एक्सरे फिल्म पर ही रिपोर्ट दी जा रही है। गौर हो कि अमर उजाला ने शनिवार के अंक में एक्सरे फिल्म की किल्लत की खबर प्रमुखता के साथ प्रकाशित की गई थी।
इस कारण जैम पोर्टल पर उक्त ब्रांड की फिल्म उपलब्ध न होने के चलते आपूर्ति में कठिनाई आ रही थी। उन्होंने बताया कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मोबाइल पर एक्सरे की तस्वीर चिकित्सकों को दिखाने की सुविधा भी दी जा रही थी। अब मेडिसिन स्टोर द्वारा पर्याप्त मात्रा में एक्सरे फिल्म उपलब्ध करा दिए जाने के बाद मरीजों को एक्सरे के उपरांत विधिवत फिल्म प्रदान की जा रही है।