अलीगढ़ जनपद में अब 2410173 मतदाता हैं। एसआईआर के काम से पहले 2796379 मतदाता थे। इस तरह से 386206 नाम काट दिए गए। किस विधानसभा में कितने मतदाता रह गए, यहां देखें लिस्ट...
एसआईआर का काम पूरा होने के बाद 10 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची सामने आ गई है। अब अलीगढ़ जिले 2410173 मतदाता हैं। पहले यह संख्या 2796379 थी। इस तरह से 386206 नाम कट गए।
विज्ञापन
अलीगढ़ जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार ने अंतिम मतदाता सूची की सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई।
जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप प्रत्येक चरण में निष्पक्षता, पारदर्शिता और सहभागिता सुनिश्चित की गई है। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुभांशु कटियार, एईआरओ कोल महिमा राजपूत, एईआरओ छर्रा दिग्विजय सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह लोधी, महामंत्री भाजपा सुभाष गुप्ता सुभानु, जिला मंत्री भाजपा आकाश गुप्ता, मण्डल प्रभारी बीएसपी अशोक सिंह, समाजवादी पार्टी से मनोज यादव, अब्दुल हमीद घोषी, जिला सचिव सीपीआईएम इदरीश मोहम्मद मौजूद रहे।