फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला डिजिटल इम्पैक्ट: गंदगी का था जहां साम्राज्य, अब असल में हुआ वह 'स्वच्छ शौचालय'

Fri, 22 Dec 2023 11:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अमर उजाला डिजिटल ने 20 दिसंबर को शहर के धौर्रा माफी स्थित बूढ़े बाबा की पुलिया के पास गंदे पड़े स्वच्छ शौचालय की खबर चलाई थी। 21 दिसंबर को  'आकांक्षी' शौचालय को लेकर लखनऊ में प्रमुख सचिव और स्थानीय निकाय निदेशकों की वीडियो कांफ्रेंसी चल रही थी। उसमें प्रमुख सचिव ने अमर उजाला डिजिटल पर चल रहे अलीगढ़ के बूढ़े बाबा की पुलिया के गंदे शौचालय का उदाहरण दिया। 
विज्ञापन
गंदे शौचालय की कर दी गई पुताई - फोटो : नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत धौर्रा माफी स्थित बूढ़े बाबा की पुलिया के पास के गंदे शौचालय को अमर उजाला डिजिटल की खबर पर स्वच्छ शौचालय में तब्दील कर दिया गया है। गंदगी से अटे पड़े शौचालय को नगर निगम ने बाहर से पुतवाकर और अंदर साफ करा दिया।

विज्ञापन



अमर उजाला डिजिटल ने 20 दिसंबर को शहर के धौर्रा माफी स्थित बूढ़े बाबा की पुलिया के पास गंदे पड़े स्वच्छ शौचालय की खबर चलाई थी। शौचालय में गंदगी ही गंदगी थी, मल-मूत्र यूंही पड़ा हुआ था। शौचालय के दरवाजों की कुंडी तक गायब थी। वहां पर पानी के लिए वॉश बेसिन तक अस्त-व्यस्त पड़े हुए थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन


शौचालय में न तो पानी की व्यवस्था थी और न ही लाइट की। शौचालय के अंदर दीवारों पर मकड़ी के जाले लगे हुए थे। अंदर ईंट, बोतल, गंदे कपड़े और गुटखे आदि के पाऊच पड़े हुए थे। 21 दिसंबर को  'आकांक्षी' शौचालय को लेकर लखनऊ में प्रमुख सचिव और स्थानीय निकाय निदेशकों की वीडियो कांफ्रेंसी चल रही थी। उसमें प्रमुख सचिव ने अमर उजाला डिजिटल पर चल रहे अलीगढ़ के बूढ़े बाबा की पुलिया के गंदे शौचालय का उदाहरण दिया। 


उसी दिन अलीगढ़ महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त अमित आसेरी ने मामले का संज्ञान लेते हुए गंदे शौचालय की सफाई कराई और बाहर की दीवारों पर पुताई कराई। अभी शौचालय में सफाई और रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें