प्रतिष्ठा आईएएस अकादमी के निदेशक डीआर यादव की पुस्तक नीति शास्त्र और सत्यनिष्ठा पुस्तक आईएएस मुख्य परीक्षा के सामान्य अध्ययन-2 पेपर के लिए लिखी गई है। यह पुस्तक विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी।
अलीगढ़ के डीआईजी शलभ माथुर ने प्रतिष्ठा आईएएस अकादमी के निदेशक और प्रतिष्ठा हेल्पलाइन के चेयरमैन डीआर यादव द्वारा लिखी गई पुस्तक नीति शास्त्र और सत्यनिष्ठा का विमोचन किया।
विज्ञापन
डीआईजी ने डीआर यादव को बधाई दी और पुस्तक की सराहना की। डीआईजी शलभ माथुर ने अपनी सफलता का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे मुख्य परीक्षा से साक्षात्कार तक का सफर तय किया ? प्रतिष्ठा आईएएस अकादमी के निदेशक डीआर यादव ने कहा कि यह पुस्तक आईएएस मुख्य परीक्षा के सामान्य अध्ययन-2 पेपर के लिए लिखी गई है। यह पुस्तक विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी।
उन्होंने कहा कि मुख्य परीक्षा में इस पुस्तक का योगदान 250 अंकों का होता है, जो सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पुस्तक लिखते समय पाठ्यक्रम का ध्यान रखा गया है। किताब की भाषा बेहद सरल है, जिससे की छात्र आसानी से ज्ञान अर्जन कर सके। इस अवसर पर दिनेश सिंह, चंद्रमा यादव, डॉ. प्रेम शंकर, हिमांशु दीक्षित आदि मौजूद रहे।