वरुणालय स्थित राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के वीसी कार्यालय पहुंच कर घेराव करने के साथ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। रजिस्ट्रार और वीसी के नहीं मिलने पर छात्र धरने पर बैठ गए। एबीवीपी के छात्र नेता सीटू चौधरी ने बताया बीए में एक सेमेस्टर की 800 रुपये है, लेकिन राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के वीसी के इशारे पर कॉलेज प्रशासन ने प्रति छात्र छात्रा 2000 रुपये लिए। अब प्रवेश पत्र देने के नाम कॉलेज प्रशासन द्वारा 200-300 रुपये की अवैध वसूली की जा रही है।