कोरोना महामारी के चलते हर सप्ताह के शनिवार और रविवार को होने वाले लॉक डाउन के दौरान धनीपुर अनाज मंडी पूरी तरह से बंद रहेगी। इधर, सब्जी मंडी में लोगों को क्रय-विक्रय के लिए रात 11 से सुबह पांच बजे तक का समय दिया गया है।
सिटी मजिस्ट्रेट एवं मंडी प्रभारी विनीत कुमार सिंह ने बताया कि सब्जी मंडी में रविवार को साप्ताहिक बंदी पहले से ही निर्धारित है। यह पूरी तरह से लागू रहेगी। मंडी में साप्ताहिक अवकाश के दौरान सैनिटाइजिंग और सफाई का काम कराया जाएगा। इसके लिए सभी दुकानदारों को भी निर्देशित कर दिया गया है।