फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म, विरोध पर ससुरालियों ने की पिटाई, पांच पर मुकदमा दर्ज

Mon, 08 Feb 2021 12:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
महानगर के कोतवाली इलाके की एक महिला के साथ उसके देवर ने दुष्कर्म कर दिया। इसकी शिकायत महिला ने ससुरालियों सहित पति से की तो उन्होंने महिला को चुप रहने की बात कही। विरोध पर उसके साथ मारपीट की गई। महिला ने कोतवाली में देवर पर दुष्कर्म व पति व अन्य तीन पर उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि ससुराल वाले दहेज में कार व पांच लाख रुपये की मांग करते हैं। मायके पक्ष के लोगों ने कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ससुराल वालों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। पिछले दिनों वह घर पर अकेली थी। इसका फायदा उठाकर देवर ने दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पति के घर लौटने पर आपबीती बताई। इस पर उल्टा पति व ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। न्याय न मिलने पर एसएसपी के पास पहुंची। एसएसपी के आदेश पर थाने में देवर फराज के खिलाफ दुष्कर्म व पति फरहान अहमद, ससुर तंजीम, सास हुसना समेत पांच पर उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज हुआ है। इंस्पेक्टर कोतवाली ने मुकदमे की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें