फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : सावन के अंतिम सोमवार को भक्तों ने किया जलाभिषेक

विज्ञापन
रामघाट रोड पर रिमझिम बारिश में कांवड लेकर जाती महिला कांवड़िया। अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
सावन मास में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और अभिषेक का विशेष महत्व है। मान्यता है कि जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव शंकर मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। सावन के चौथे एवं अंतिम सोमवार को रात 12 बजते ही शिव भक्तों की कतारें शिवालयों एवं मंदिरों में लग गईं। यहां भक्तों का उत्साह बस देखते ही बन रहा था। बोल बम के जयकारों एवं घंटे-घडियाल से मंदिर परिसर गूंजते रहे।
विज्ञापन

लोधा के श्री खेरेश्वरधाम मंदिर, रामलीला मैदान स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर एवं जयगंज के मंगलेश्वर मंदिर को श्रद्धालुओं ने मनोहारी तरीके से सजाया है। यहां शिव भक्तों की लंबी कतारें शिव परिवार के दर्शनों के लिए लगी रहीं। उन्होंने भोलेनाथ की श्रद्धाभाव से पूजा की और दूध व गंगाजल चढ़ाकर बाबा का अभिषेक किया।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शहर के सभी प्रमुख मंदिरों के अलावा गभाना स्थित श्री सिद्धनाथ भुमियां बाबा आश्रम पर अतिरिक्त पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शहर में भारी वाहनों का आवागमन सुबह से लेकर शाम तक प्रतिबंधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें