न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ बारिश से आमजन बुरी तरह से प्रभावित हैं।ऐसे में यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।शनिवार को महानंदा, कालका, मुरी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से स्टेशन पर पहुंचीं।
बारिश से आमजन बुरी तरह से प्रभावित हैं। वहीं, ट्रेनें भी काफी विलंब से संचालित हो रही हैं। ऐसे में यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शनिवार को महानंदा, कालका, मुरी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से स्टेशन पर पहुंचीं।
शनिवार को कालका एक्सप्रेस एक घंटे, महानंदा एक्सप्रेस 40 मिनट, मुरी एक्सप्रेस ट्रेन 30 मिनट, नंदनकानन 50 मिनट की देरी से पहुंची। अन्य ट्रेनें भी 10 से 30 मिनट की देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। संवाद