फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ ने आगरा और देवीपाटन को हराया

विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं खिलाड़ी। - फोटो : samvad
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन स्टेडियम में कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। मेजबान अलीगढ़ सहित लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी की टीमों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन



प्रतियोगिता में लखनऊ ने बस्ती को 3-0 गोल से हराया। प्रयागराज ने झांसी को 3-1 गोल से शिकस्त दी। वाराणसी ने मिर्जापुर को 4-0 गोल से पराजित किया, जबकि अलीगढ़ ने आगरा को 4-0 गोल से मात दी।

आजमगढ़ ने सहारनपुर को 5-0 गोल से हराया। अयोध्या ने झांसी को 6-0 गोल से शिकस्त दी। गोरखपुर ने कानपुर को 3-0 गोल से पराजित किया। वाराणसी ने बरेली को 3-0 गोल से हराया। अलीगढ़ ने देवीपाटन को 2-0 गोल से मात दी, जबकि प्रयागराज ने मुरादाबाद को 3-0 गोल से हराकर जीत अपने नाम की।
विज्ञापन


सुबह 6:30 बजे एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रमोद कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम लता भी मौजूद रहीं।
ये रहे निर्णायक : प्रतियोगिता में टेक्निकल अफसर ब्रजेश कुमार के साथ आशा, मधु, संजय गौतम, रश्मि सिंह, एमएच डोरा, आरती, प्रियंका, शिवानी चौधरी, मनीषा और मुस्कान सागर ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें