फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: फांसी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, ससुरालियों पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

Fri, 19 Aug 2022 12:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मूल रूप से बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र के गांव सिकरा की 20 वर्षीय रश्मि व उसकी बहन की शादी नौहटी के सनी व उसके भाई संग हुआ था। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही सनी रश्मि को तंग करने लगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मडराक क्षेत्र के गांव नौहटी में बुधवार रात महिला की संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकने से मौत हो गई। महिला का शव फंदे पर लटकता मिला। इस मामले में पोस्टमार्टम के बाद शव मायके पक्ष को सौंपा गया है, जबकि पति सहित पांच ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मूल रूप से बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र के गांव सिकरा की 20 वर्षीय रश्मि व उसकी बहन की शादी नौहटी के सनी व उसके भाई संग हुआ था। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही सनी रश्मि को तंग करने लगा। कुछ दिन पहले रश्मि मायके पहुंच गई।

इसी रक्षाबंधन पर समझौते के बाद वापस ससुराल आई। जहां बुधवार रात फिर दंपती में विवाद हुआ। इसके बाद संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई और शव फंदे पर लटकता मिला। बृहस्पतिवार सुबह नौहटी आए मायके पक्ष ने पुलिस को खबर दे दी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मडराक के अनुसार पति, सास, ससुर, देवर आदि पांच ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। शव मायके पक्ष को सौंपा गया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य तथ्यों के आधार पर जांच करते हुए आगे कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें