दिल्ली-बुलंदशहर, आगरा मथुरा, अतरौली रामघाट, एटा कानपुर की ओर से आने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा। सभी भारी वाहन बाईपास से ही निकलेंगे । इसे लेकर संबंधित थानों के प्रभारियों को व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
जन्माष्टमी को लेकर शुक्रवार को शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसे लेकर यातायात पुलिस ने डायवर्जन जारी कर दिया है। एसपी यातायात मुकेश चंद्र उत्तम के अनुसार मंदिरों में झांकियां सजाए जाने के चलते यह डायवर्जन लागू किया गया है। यह व्यवस्था शुक्रवार शाम 4 बजे से रात 2 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान एंबुलेंस व अन्य आकस्मिक सेवाओं को छूट रहेगी।
विज्ञापन
इस दौरान दिल्ली-बुलंदशहर, आगरा मथुरा, अतरौली रामघाट, एटा कानपुर की ओर से आने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा। सभी भारी वाहन बाईपास से ही निकलेंगे । इसे लेकर संबंधित थानों के प्रभारियों को व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
दीवानी में चलाया गया चेकिंग अभियान
एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत की अगुवाई में बुधवार को दीवानी परिसर में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्धों की पड़ताल की गई और सामानों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। इस मौके पर सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय, सिविल लाइंस पुलिस व बीडीएस टीम मौजूद रही।