फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : जापानी इंसेफेलाइटिस से पीड़ित बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में जापानी इंसेफेलाइटिस से पीड़ित बच्चे की मौत हो गई। वह छह महीने का था। उसे 24 जुलाई को यहां भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

बदायूं के गांव भवानीपुर खैरू के एक परिवार ने अपने छह महीने के बच्चे को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। बच्चे की हालत काफी खराब थी। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। सात दिन पहले बच्चे की माइक्रोबायोलॉजी विभाग में जांच गई, जिसमें जापानी इंसेफेलाइटिस की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

बच्चे का इलाज चल रहा था, लेकिन उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे उसकी मौत हो गई। माइक्रोबायोलॉजी विभाग के चेयरमैन प्रोफेसर हारिस एम खान ने बताया कि यह बीमारी मच्छर के काटने से होती है, लेकिन यह बीमारी एक मरीज से दूसरे मरीज में नहीं फैलती है। उन्होंने कहा कि बदायूं में स्वास्थ्य विभाग को जापानी इंसेफेलाइटिस की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें