फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : मिलावट के शक में एफडीए टीम ने छह नमूने भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड -2 सर्वेश मिश्रा के निर्देशन में शनिवार को शहर में घुड़िया बाग, मोरनी वाला पेंच स्थित खाद्य प्रतिष्ठान जेपी ट्रेडर्स से खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमवीर सिंह ने रिफाइंड सोयाबीन तेल एवं रिफाइंड पाम तेल का एक -एक नमूना भरा।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियेश कुमार सिंह ने क्वार्सी चौराहा के निकट स्थित श्री रतनलाल एवं श्री शिशुपाल मिष्ठान विक्रय प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ खोया घेवर का एक-एक नमूना जांच के लिए भरा। सासनीगेट के खिरनी गेट पर संचालित श्री बांके बिहारी मिष्ठान केंद्र से खाद्य सुरक्षा अधिकारी कृपा शंकर ने देसी घी से निर्मित घेवर का एक नमूना लिया। तहसील गभाना के काली मंदिर रोड चंडौस स्थित खाद्य कारोबार कर्ता धर्मेंद्र सोलंकी के डेयरी से दूध का एक नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसएन सिंह ने एक नमूना जांच को संग्रहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें