फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से दबोचे जाएंगे झांसेबाज गिरोह के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
क्वार्सी पुलिस के हाथ लगे बेरोजगार युवाओं से नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले ठगबाज गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस ने एक टीम तैयार की है। टीम दिल्ली जाकर इस गिरोह को बेरोजगारों का डाटा उपलब्ध कराने वाले शाइन डॉट कॉम के अधिकारी गौरव और सिम उपलब्ध करने वाले युवक फरहान की तलाश को दबिश देगी। साथ ही पुलिस को आशंका है कि दिल्ली में इस गिरोह के अन्य सदस्य भी सक्रिय हैं, जो अभी तक पर्दे के पीछे छिपे हैं।
विज्ञापन

पुलिस गिरोह के पास से मिले कम्प्यूटरों की हार्ड डिस्क रिकवर कराने की तैयारी कर रही है। इसी डिस्क में ठगी के शिकार हुए लोगों का डाटा है। डाटा रिकवर होने के बाद पुलिस उनसे संपर्क कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराएगी। फरार शातिर अब्दुल हासिम निवासी नगला पटवारी की तलाश के लिए भी पुलिस उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है। हालांकि अभी तक उसका सुराग नहीं लगा है।
बता दें कि पुलिस गिरोह के सरगना बीएससी के छात्र कमरुद्दीन उर्फ जैदी पुत्र शमशुद्दीन निवासी शहंशाबाद गली-4, क्वार्सी, राजा पुत्र अब्दुल कदीर निवासी मौलाना आजाद नगर, गली-4, क्वार्सी और मोनू पुत्र मोहम्मद अली निवासी मौलाना आजाद नगर, गली-5, क्वार्सी को जेल भेज चुकी है। इस गिरोह ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात सहित अन्य दूर के प्रदेशों के दो हजार से अधिक बेरोजगार युवाओं से 70 लाख की ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें