न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
क्षेत्र के गांव बमनई में शुक्रवार को पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक व्यक्ति के काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।
सतीश निवासी बमनई मुरसान के परिजनों का आरोप है कि सतीश ने गांव के ही एक व्यक्ति के यहां आलू की खुदाई की थी। इसके पैसे मांगने के लिए सतीश शुक्रवार की सुबह गया था। पैसे मांगने को लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौज हो गई और बाद में लाठी-डंडों से मारपीट हुई, जिसमें सतीश घायल हो गया। संवाद