फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े में बीच-बचाव करने वाले की चाकू मारकर हत्या

विज्ञापन
हैदर अली का फाइल फोटो - फोटो : IGLASS
विज्ञापन
रविवार की सुबह करीब नौ बजे पड़ोसी मीट विक्रेता और चचेरे जीजा के बीच झगड़े में समझौता कराने की कोशिश करने वाले युवक की मीट विक्रेता ने चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने मीट काटने वाला चाकू उसके पेट में घोंप दिया जिससे आंतें बाहर निकल आईं। परिवार वाले उसे इलाज के लिए अलीगढ़ ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नगला फलाहर निवासी 26 वर्षीय हैदर अली पुत्र सौदानी खां ब्यौंही चौराहे पर अपने पिता के साथ सैलून चलाते थे। गांव के ही इमरान की पड़ोस में मीट की दुकान है। बताते हैं कि इमरान ने हैदर के चचेरे जीजा अजीजुर्रहमान निवासी बढ़ा खुर्द से एक शीतगृह में पल्लेदारी करने के लिए एडवांस रुपये लिए थे लेकिन उसने मजदूरी नहीं की। रुपये भी नहीं लौटा रहा था। इसी बात पर रविवार की सुबह करीब नौ बजे अजीजुर्रहमान की इमरान व इसके भाईयों से कहासुनी हो गई। झगड़ा होते देख हैदर भी पहुंच गया और दोनों पक्ष को समझाकर बीच-बचाव करा दिया। अजीजुर्रहमान वहां से चले गए।
इसके करीब आधा घंटे बाद इमरान, उसके भाई जुम्मन और जंगलिया उर्फ रहमान ने हैदर के पेट में मीट काटने वाला चाकू घोंप दिया। सूचना पर सीओ मोहसिन खान, कोतवाल प्रदीप कुमार, एसएसआई लखमी सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

निकाह के एक साल भी नहीं हो सके पूरे
सौदानी खां के पांच बेटे व दो बेटियां हैं। दूसरे नंबर के बेटे हैदर का निकाह पिछले वर्ष 25 मार्च को नसरीन उर्फ मुमताज से हुआ था। निकाह के साल भर भी नहीं पूरे हो पाए कि कुछ लोगों ने उसकी जान ले ली। उसके एक माह का बेटा है। हैद की मौत से परिवार वालों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें