फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदुआगंज में दिनदहाड़े ताले तोड़कर सवा लाख की चोरी

विज्ञापन
पीड़ित दंपति से जानकारी लेते पुलिस कर्मी। - फोटो : HARDUAGANJ
विज्ञापन
कस्बे में चोरों ने दिनदहाडे़ बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी व जेवरात समेत करीब सवा लाख रुपये की चोरी की। छिड़ावली गांव निवासी आयुष शर्मा बच्चों की पढ़ाई की वजह से पिछले कुछ समय से कस्बे के मोहल्ला बौहरान निवासी डॉ. भगवती शर्मा के मकान में किराये पर रह रहे हैं। आयुष शर्मा का गांव में किसान इफ्को का केंद्र है।
विज्ञापन

उनकी पत्नी कस्बे के निजी स्कूल में पढ़ाती हैं। शुक्रवार की सुबह बच्चों के स्कूल जाने के बाद दंपती अपने कार्यों पर चले गए। बताते हैं कि मकान स्वामी के हिस्से में सफाई करने पहुंची महिला ने आयुष शर्मा के कमरे का ताला टूटा देखा तो आयुष की पत्नी को खबर दी। कमरे के अंदर का सामान बिखरा था। आलमारी से छह हजार रुपये और आभूषण चोरी हो चुके थे। दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में रोष है। पुलिस के अनुसार जांच कर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें