दादों की मस्जिद पर बैठी पुलिस।
- फोटो : GANGIRI
सोमवार को दादों कस्बे की मस्जिद में ईद की नमाज पढ़ने एकसाथ गए 50 लोगों को एक व्यक्ति ने रोका तो उन लोगों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले व पथराव हुआ। चर्चा है कि सूचना पर पहुंची पुलिस से भी भीड़ ने हाथापाई की है। मामले में कुछ लोग जख्मी हुए हैं। दोनों पक्ष से 13 लोगों को पकड़कर पुलिस ने शांतिभंग में अदालत में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।
दादों कस्बे की मस्जिद में जकील पुत्र जमील, वकील पुत्र जहूर अपने साथ करीब 50 लोगों को लेकर नमाज पढ़ने पहुंचे थे। कोरोना संक्रमण का खतरा बताकर शाकिर पुत्र नियाज मोहम्मद ने इन सभी को मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोका। इसी पर झगड़ा शुरू हुआ। पुलिस ने झगड़ा करने के आरोप में दोनों पक्षों से शाकिर पुत्र नियाज मोहम्मद, शाजिद पुत्र अयूब के अलावा दूसरे पक्ष से आबिद पुत्र मुन्ने खां, नियाज पुत्र बाबू, शहजाद पुत्र रशीद, भूरा पुत्र नियाजुद्दीन, नाजिम पुत्र शब्बन, राशिद पुत्र इस्लाम, पप्पू पुत्र इकबाल, इस्लाम पुत्र जुम्मन, शाहिद पुत्र सहसन, रहीश पुत्र अब्दुल वहीद, जमील पुत्र ताकि मोहम्मद को पकड़ा। थानाध्यक्ष यावर अब्बास ने बताया कि पुलिस से हाथापाई व अभद्रता नहीं हुई है। नमाज पढ़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। 13 लोगों पर शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है। मस्जिद पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
गली में बिखरे ईंट पत्थर।- फोटो : GANGIRI
पथराव में घायल चांदबाबू पुत्र साविरखां। - फोटो : GANGIRI