फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पानी लगा रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या

विज्ञापन
रवि का फाइल फोटो। - फोटो : GABHANA
विज्ञापन
क्षेत्र के पनिहावर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह खेत में पानी लगा रहे युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना की वजह पूर्व में दो गांवों के बीच हुए विवाद को माना जा रहा है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हुरसेना गांव के चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गांव पनिहावर निवासी रवि (32) पुत्र हरपाल सिंह बृहस्पतिवार सुबह 6 बजे अपने खेत पर पानी लगाने गया था। आरोप है कि पास के ही गांव हुरसेना के रहने वाले अमरपाल सिंह और उसका बेटा दुष्यंत साथ में कृष्णा, राहुल ने धारदार हथियार के साथ रवि पर अचानक हमला बोल दिया। उसको बुरी तरह पीटा। रवि के चचेरे भाई विनोद ने बीच-बचाव किया तब तक हमलावर रवि को बहुत लहूलुहान कर चुके थे। गंभीर हालत में उसे पहले जिला अस्पताल लाया गया। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
यहां पर उपचार के दौरान रवि की मौत हो गई। इस घटना की पृष्ठभूमि में कुछ दिनों पहले गांव पनिहावर और गांव हुरसेना के युवकों के बीच आपस में झगड़ा होना बताया गया है। विगत 14 मई को गांव हुरसेना के लोगों ने गांव पनिहावर के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके जवाब में 2 जून को गांव पनिहावर के लोगों ने हुरसेना के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई भी की। इसके बाद ही यह मामला और तूल पकड़ गया। रवि का बड़ा भाई प्रमोद नोएडा में काम करता है। रवि की शादी डेढ़ वर्ष पहले सुजाता नाम की महिला से हुई थी, जो गर्भवती है। रवि की मौत से उसके परिवार वालों में कोहराम है। थाना गभाना के इंस्पेक्टर संजय जायसवाल ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें