फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती... फिर प्यार और शादी के बाद युवती उत्पीड़न का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्ण जयंती इलाके के कारोबारी घराने की बेटी दोस्ती, प्यार और शादी के बाद उत्पीड़न का शिकार हुई है। 29 अक्तूबर को युवती द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मगर, अब नई तहरीर देकर युवती ने जबरन धर्म बदलकर निकाह करने, दुष्कर्म करने जैसे गंभीर आरोप भी मढ़ दिए हैं, जिनकी पुलिस स्तर से विवेचना की जा रही है। साथ ही युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराने की भी तैयारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2016 में युवती की मुलाकात सिविल लाइंस दोदपुर निवासी युवक से हुई। युवक ने खुद को जामिया उर्दू के मालिकाना परिवार से जुड़ा होना बताया और एएमयू कुलपति से करीबी बताकर उसकी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। एएमयू ड्रामा क्लब में एक्टिंग के दौरान नजदीकियां होने पर दोनों में प्यार हुआ। युवती का आरोप है कि उसने उसे कुछ इस तरह का खिलाना पिलाना शुरू कर दिया कि वह भला बुरा न सोचने की स्थिति में आ गई। दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन इलाके में उसने उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया। युवती का नाम भी बदला गया।
बाद में उसके परिवार, दोस्तों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। दहेज के लिए उसे पीटा जाने लगा। उसके साथ गंदा काम किया जाता। पिस्तौल के बल पर उसकी अश्लील वीडियो बनाई जाती। उसका गर्भपात भी कराया गया। 17 अक्तूबर को वह वह गुरुग्राम स्थित अपने दफ्तर गई तो पति दिल्ली स्थित घर से उसके रुपये, जेवर लेकर गायब हो गया। आरोप है कि पति के एएमयू छात्र नेता दोस्तों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इसके बाद उसने यहां दीवानी न्यायालय में तलाक का मुकदमा दायर कर दिया है। 29 अक्तूबर को इसी मुकदमे की पैरवी के सिलसिले में युवती यहां आई तो उसके साथ दीवानी में मारपीट की गई। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस रविंद्र दुबे के अनुसार, दीवानी में हुई मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। उसी दिन की घटना की युवती द्वारा दी गई तहरीर पर दोदपुर निवासी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अब युवती ने नई तहरीर दी है, जिसमें पति व उसके साथियों पर दुष्कर्म सहित अन्य तमाम गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती पति के घर में ही रह रही है। नामजद गायब है। जांच की जा रही है। युवती के बयान अदालत में कराए जाएंगे। जो तय होगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें