फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद में फांसी लगाकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सराय रहमान में रविवार रात एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों सौंपा।
विज्ञापन

जीशान (24) पुत्र गुड्डू निवासी सराय रहमान, बन्नादेवी कपड़े की फेरी का काम करता था। आठ बहन-भाईयों में चौथे नंबर के जीशान का परिवार में कई दिनों से विवाद चल रहा था। रविवार रात को भी उसका घर के सदस्यों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इससे आह्त होकर उसने खुद को कमरे में बंद कर फांसी के फंदे पर लटका लिया।
परिवार वाले उसके काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर गेट खुलवाने पहुंचे तो अंदर से कोई प्रतिक्त्रिस्या नहीं आई। परिवार ने गेट तोड़ दिया। बेटे को फंदे पर लटा देख उनमें कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है। घर में विवाद के चलते जीशान फांसी के फंदे पर लटक गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें