फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22.48 लाख की लूट में 25 हजार का इनामी कालू दबोचा

विज्ञापन
आरोपी कालू। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
समद रोड पर एलआईसी बिल्डिंग के बाहर बीते सोमवार को हुई 22.48 लाख की लूट में वांछित 25 हजार के इनामी कालू यादव को पुलिस ने दबोच लिया। अभी इस मामले में एक मुख्य आरोपी कैशियर रजत का दोस्त सुरजीत फरार है, जिसके पास 10 लाख रुपये हैं। पुलिस की दो टीमें लगातार उसके पीछे लगी हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सिविल लाइंस प्रमेंद्र सिंह के अनुसार 1 जून को समद रोड पर हुई 22.48 लाख में पांच आरोपी पहले पकड़े गए थे, जबकि दो अभी फरार हैं। इन्हीं की तलाश में लगी पुलिस टीमों को खबर लगी कि कालू यादव पुत्र दीनानाथ यादव निवासी कुआं गांव अकराबाद तड़के रेलवे स्टेशन के पास मिलेगा। सूचना के आधार पर उसे रिजर्वेशन काउंटर के सामने पार्किंग से दबोच लिया गया।
इंस्पेक्टर के अनुसार 25 हजार के इनामी कालू की जेब में दस हजार रुपये मिले। उसने स्वीकारा कि लूट की रकम में से 10 लाख रुपये सुरजीत के पास हैं। मुठभेड़ के दौरान वह अलग हो गए थे, तब से सुरजीत की उसे कोई सूचना नहीं है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं सुरजीत की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें