फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर दबंगई...एसएसपी तक पहुंची

विज्ञापन
एसएसपी आकाश कुलहरि से शिकायत करती महिलाए पूर्व विधायक जमीरउल्लाह । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
तुर्कमान गेट इलाके में रविवार रात को कुछ पुलिस कर्मियों ने खाकी की मर्यादा को ताक पर रख दिया। यहां पहुंचे पुलिस कर्मियों ने कुछ घरों के बाहर लगाए गए सीएए विरोधी पोस्टरों को हटवाने, पोस्टर लगवाने वाले को खोजने के लिए महिलाओं और बच्चों से भी बदसलूकी की। आरोप है कि महिलाओं से गालीगलौज हुई और एक दिव्यांग को मारापीटा। कुछ युवाओं को डराया धमकाया। बात पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह तक पहुंची तो वह सोमवार को स्थानीय लोगों और महिलाओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे और उनको पूरा वाकया बताया। इस पर एसएसपी ने लिखित में शिकायत मांगी।
विज्ञापन

मौके पर ही एसएसपी को लिखित में शिकायत दी गई, जिसमें वहां मौजूद लोगों ने हस्ताक्षर किए। लिखित शिकायत लेने के बाद एसएसपी ने कहा कि वह इस मामले की जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी से कराएंगे और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। एसएसपी के आश्वासन के बाद वहां पहुंचे सभी लोग वापस लौट आए। पूर्व विधायक ने कहा है कि कुछ पुलिस कर्मी अच्छा काम कर रहे तो कुछ पुलिस महकमे को ही बदनाम कर रहे हैं। उम्मीद है कि एसएसपी इस मामले में इंसाफ करेंगे। देश में लोकतांत्रिक तरीके से सभी को अपनी बात रखने का हक है। पुलिस से पीड़ितों ने अपने नाम हाजी रिजवान पुत्र जमीर खान, शमशाद पुत्र शम्सुद्दीन, मोनिश पुत्र इकबाल, फैजान पुत्र पप्पू बताए हैं। एसएसपी ने मामले में एसपी सिटी को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें