फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानों ने बस में युवक से लूट लिए 19 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा से रोडवेज बस में सवार होकर एटा जा रहे युवक को जहरखुरानों ने शिकार बना लिया और 19 हजार रुपये लूट लिए। मसूदाबाद पर बस चालक युवक को बेहोशी की हालत में उतारकर चला गया, जिसे पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भरती कराया गया है।
विज्ञापन

एटा के सटीक क्षेत्र के गांव टुकारिया निवासी लाल किशोर पुत्र हरबिलास नोएडा में नौकरी करता है। ढाई महीने बाद पैर में तकलीफ होने पर नोएडा से मंगलवार की सुबह रोडवेज बस में सवार होकर गांव जा रहा था।
रास्ते में जहरखुरानों ने उसे नशीली चाय पिला दी और बेहोश होने पर उसकी जेब में रखें 19000 रुपये, मोबाइल व अन्य सामान लेकर चंपत हो गए। बस के मसूदाबाद पहुंचने पर जब उसे बेहोश पाया गया तो बस स्टाफ ने उतार दिया। खबर पर पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर आई। पुलिस के जरिये परिजनों को जानकारी हो गई और खबर पर परिजन भी यहां आ गए। यह जानकारी लाल किशोर के भाई प्रीतम सिंह ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें