फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने शादी का प्रस्ताव ठुकराया, युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के ऊपरकोट थाना क्षेत्र के भुजपुरा निवासी किशोर ने प्रेमिका द्वारा शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर विषैले पदार्थ का सेवन कर जान दे दी। घटना से युवक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। मामले में पीड़ित पक्ष ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

आशिफ खान (16) पुत्र दिलशाद निवासी भुजपुरा के पिछले कई सालों से इलाके की एक किशोरी से प्रेम संबंध चल रहे थे। किशोर ने दो दिन पहले प्रेमिका के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। इस पर किशोरी ने परिवार की लोकलाज की दुहाई देकर इंकार कर दिया। इससे युवक इतना आहत हुआ कि उसने रविवार को केमिकल पी लिया।
उलटी करने पर जब परिवार वालों को पता चला तो उसे तत्काल लेकर जेएन मेडिकल कालेज पहुंचे। जहां सोमवार देर रात को युवक ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंपा गया। मृतक के पिता ने बताया कि बेटा इलाके के एक ताला कारखाने में काम करता था। उसने तेजाब पीया था। वह आठ भाई-बहनों में छठवें नंबर का था। फिलहाल मामले में कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है। थाना इंस्पेक्टर के मुताबिक शव परिवारीजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें