फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकिये और युवक के बीच मारपीट, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
एडीए कॉलोनी में हुयी मारपीट में घायल हुआ पोस्टमैन विनय कुमार शर्मा। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के बन्नादेवी इलाके की आवास विकास कालोनी में शुक्रवार को एक डाकिये और भाजपा युवा मोर्चा के संयोजक प्रफुल्ल मल्होत्रा के बीच पड़ोसी के डाक पत्र को लेकर गाली-गलौज और मारपीट हो गई। दोनों के सिर और शरीर पर चोटें आई हैं। खबर पाकर डाक विभाग के दर्जनों कर्मचारी थाने पर पहुंच गए। इधर, भाजयुमो कार्यकर्ता भी थाने पर पहुंच गए। दोनों ओर से हंगामा होने लगा। पुलिस ने दोनों ओर से तहरीर लेने के बाद मामले को शांत कराया। प्रफुल्ल मल्होत्रा पर मुकदमे की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन

वाकया दोपहर एक बजे के करीब का है। डाकिया विनय कुमार शर्मा एक डाक पत्र को आवास विकास कालोनी निवासी निमित डोगरा के घर पहुंचाने गया था। निमित डोगरा के घर पर ताला लगा देख डाकिये ने पड़ोस के मकान के गेट पर खड़े प्रफुल्ल मल्होत्रा से निमित के संबंध में पूछताछ की। प्रफुल्ल मल्होत्रा भाजपा युवा मोर्चा के संयोजक हैं। डाकिये का आरोप है कि प्रफुल्ल ने जबरन निमित के डाक पत्र को छीन लिया। इसी को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई। प्रफुल्ल सहित उसके भाइयों ने डाकिये को लाठी-डंडों से पीट दिया। इधर, प्रफुल्ल का आरोप है कि डाकिया जबरन डाक सौंपकर जा रहा था। इंकार करने पर उसने गाली-गलौज की। साथ खड़ी मां के साथ भी अभद्रता कर दी। विरोध करने पर मारपीट की।
दूसरी ओर इस घटना की जानकारी पाकर डाक कर्मचारी यूनियन के सदस्य और भाजपा कार्यकर्ता बन्नादेवी थाने पर पहुंच गए। अपने-अपने पक्षों का बचाव करते हुए हंगामा-नारेबाजी की। पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों को शांत किया। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई। बन्नादेवी थाना इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार दूबे के अनुसार डाकि ये की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें