फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-14 क्रिकेट: अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने 112 रन से मैच जीता, प्रिंस बने प्लेयर ऑफ द मैच

Thu, 07 Nov 2024 10:41 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी के कप्तान हेमंत कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। पूरी टीम स्पिन गेंदबाजी के आगे 19.1 ओवर में 86 रन पर ढेर हो गई। अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने इंडियन फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी को 112 रन से हरा दिया।
विज्ञापन
महेश्वर इंटर कॉलेज में क्रिकेट मैच के बाद सम्मानित खिलाड़ी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में सासनी गेट स्थित श्री महेश्वर इंटर कॉलेज के मैदान पर अंडर-14 के तहत खेले गए मैच में अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने इंडियन फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी को 112 रन से हरा दिया।

विज्ञापन


6 नवंबर को 30 ओवर के मैच में अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी के कप्तान हेमंत कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने 30 ओवर में 9 विकेट पर 198 रन बनाए। अगम गौड़ ने 39 रन, आयुष कुमार ने 38 रन, वंश यादव ने 33 रन व नितिन कुमार ने 18 रन का योगदान दिया। इंडियन फ्यूचर एकेडमी के आदित्य और हर्ष बघेल ने तीन-तीन, करन ठाकुर ने दो विकेट हासिल किए। पूरी टीम स्पिन गेंदबाजी के आगे 19.1 ओवर में 86 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिंस शर्मा बने प्लेयर ऑफ द मैच
करन ठाकुर ने 28 रन, आदित्य और ऋतिक कश्यप ने 13-13 रन का योगदान दिया। अलीगढ़ एकेडमी के ऑफ स्पिनर प्रिंस शर्मा ने 14 रन देकर 3 विकेट, अक्ष्यत ठाकुर ने दो विकेट लिए। प्रिंस शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच और अक्ष्यत ठाकुर को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह ट्रॉफी मुख्य अतिथि अजीम खान ने प्रदान की। इस अवसर पर अजय शर्मा, विशाल सक्सेना, नरेश कुमार, बंटी सिंह, हर्ष, मयंक, लक्ष्य कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें