मॉडल लॉ कॉलेज चंदौसी के मैदान पर अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने एसपीएस क्रिकेट एकेडमी चंदौसी को 85 रन से हराया। चंदौसी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी अलीगढ़ की टीम के कप्तान हर्ष शर्मा व लकी कुमार ने शानदार शुरुआत की। निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन बनाए, जिसमें हर्ष शर्मा ने 44 रन, लक्ष्य जैन ने 28 रन, कुणाल वार्ष्णेय व लकी कुमार ने 25-25 रन बनाए।
कुशाग्र गोदानी ने 22 रन बनाए। चंदौसी की ओर से पीयूष आजाद ने तीन विकेट, अविरल यादव व चिराग ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में उतरी चंदौसी की टीम की शुरुआत काफी खराब रही। पूरी टीम 20.1 ओवर में 105 रन पर सिमट गई। धर्मेश कुमार ने 29 रन व पीयूष आजाद ने 16 रन बनाए। अलीगढ़ की ओर से हर्ष शर्मा, वैभव वार्ष्णेय व सचिन कुमार ने दो-दो विकेट, कुणाल, सचिन भारती व कुशाग्र गोदानी ने एक-एक विकेट लिया। अलीगढ़ ने यह मुकाबला 85 रन से जीत लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए हर्ष शर्मा को मैन ऑफ द मैच व पीयूष आजाद को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि समाज सेविका सोनिका सिंह ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की।