फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: लखनऊ में सजेंगे अलीगढ़ में बने श्रीराधाकृष्ण और श्रीगणेश-लक्ष्मी

विज्ञापन
लखनऊ के एक शो-रूम में रखीं मूर्तियां। संवाद
विज्ञापन
राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित गंगोत्री शोरूम में प्रदेश के ओडी-ओपी उत्पादों को सजाया जा रहा है। इसके लिए अलीगढ़ से श्रीराधाकृष्ण, श्री बांकेबिहारी, गणेश-लक्ष्मी, मां दुर्गा, श्री राम दरबार, भगवान शंकर पार्वती और हनुमान जी की मनमोहक मूर्तियां वहां भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन


जीवी इंटरनेशनल अचलताल के संचालक कृष्ण कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि प्रदेश स्तरीय टीम ने कई मूर्तियों को वहां सजाने के लिए पसंद किया है, जिन्हें भेजा जा रहा है। आईटीआई रोड स्थित औद्योगिक अस्थान में संचालित केके इंटरनेशनल के संचालक कपिल कुमार ने बताया कि उनके शोरूम से भी देव प्रतिमाओं को पसंद किया गया है।


इसके साथ ही कुछ स्टैच्यू भी भेजे जा रहे हैं। जिसमें श्रीराधाकृष्ण के दोनों ओर सजाए जाने वाले मोर, दीपक, लड्डूगोपाल का पालना, पीतल से बने बड़े झूले आदि सामान शामिल है। एमएसएमई के मंडलीय समन्वयक अमित सिंह ने बताया कि गंगोत्री शाेरूम में पूरे प्रदेश से ओडी-ओपी उत्पादों को सजाया जा रहा है ताकि देसी-विदेशी पयर्टक और अन्य लोग इनकी खरीदारी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें