न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ एएमयू ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन के चुनाव को लेकर खेमेबंदी शुरू हो गई।एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया 27 जुलाई को शुरू हो गई थी।समाज में रसूखदारों को, जो इस यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र हैं, उन्हें भी चुनाव में इस्तेमाल किया जा रहा है।
एएमयू ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन के चुनाव को लेकर खेमेबंदी शुरू हो गई। 18 अक्तूबर को वोट पड़ेंगे। जीत के लिए अलग-अलग क्षेत्रों के दिग्गज अलीगढ़ में डेरा डाल दिया है। रात में वह मतदाताओं से मिल रहे हैं, क्योंकि अलीगढ़ में एनआरएससी पूर्व विद्यार्थियों की तादाद ज्यादा है।
एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया 27 जुलाई को शुरू हो गई थी। 18 अक्तूबर की सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक वोट पड़ेंगे। बैलेट पेपर की गिनती के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। पूरी दुनिया में करीब सात हजार मतदाता हैं।
इस चुनाव में दो गुट आमने-सामने हैं। दोनों अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए एड़ी से चोटी की जोर लगाए हैं। समाज में रसूखदारों को, जो इस यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र हैं, उन्हें भी चुनाव में इस्तेमाल किया जा रहा है। उनके जरिये मतदाताओं को अपने पाले में लाने की कोशिश की जा रही है।