न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
कोविड जांच में लैब टेक्नीशियनों (एलटी) के स्तर से लगातार सामने आ रही गड़बड़ी को लेकर जिला प्रशासन ने साफ किया है कि अब लापरवाही करने वालों की संविदा समाप्त कर दी जाएगी।
कोविड कंट्रोल रूम प्रभारी स्मृति गौतम ने कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को कोविड-19 की जांच का कार्य करने वाली मोबाइल टीम के एलटी ,पैरामेडिकल स्टाफ, सीएचओ व प्राइवेट लैब संचालकों के साथ बैठक की। इसमें लापरवाही करने वाले एलटी,पैरामेडिकल स्टाफ व सीएचओ को बताया कि जांच के समय संदिग्ध व्यक्ति का सही फोन नंबर, पता, आधार कार्ड अवश्य लें।
इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर सीधे संविदा समाप्त कर दी जाएगी। सभी 6 सीएचओ को बताया कि उनका कार्य कोविड मरीज के घर की फोटो के साथ-साथ चारों दिशाओं का 200 मीटर दायरे का फोटो लेना है। साथ ही प्राइवेट लैब संचालकों को निर्देश दिए कि वह मरीज किस श्रेणी का है। लक्षण के आधार पर यह जरूरत रिपोर्ट में दर्शाया जाए।