फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : कांग्रेसियों ने चलाई बैलगाड़ी, रस्सी से खींची मोटरसाइकिल

विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल पर बढे़ दामों के विरोध में बैलगाड़ी में बैठकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के विरोध में सोमवार को कांग्रेसियों ने बैलगाड़ी चला कर अपना विरोध व्यक्त किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बैलगाड़ी पर चढ़कर मोटरसाइकिल को रस्सियों से खींचा।
विज्ञापन

कांग्रेसी पहले मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्ट पहुंचे। यहां पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेट्रोल और डीजल में मूल्य वृद्धि को वापस लेने की मांग की। यहां से सभी कांग्रेसी जुलूस की शक्ल में निकले, लेकिन पुलिस ने कैंप कार्यालय पर रोक दिया। यहां पर एसीएम प्रथम को ज्ञापन सौंपा गया। विवेक बंसल ने कहा कि कोरोना महामारी के काल में जब देश की जनता भारी संकट का सामना कर रही है। ऐसे वक्त में भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार जनता को लूटने से बाज नहीं आ रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का मूल्य धरातल पर होने के बावजूद देश में डीजल और पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं। सरकार की ये नीति देश की जनता से जबरदस्त लूट कर रही है।
प्रदर्शन में आनंद बघेल, डा. धर्मेन्द्र कुमार लोधी, सुलेमान मलिक, प्रदीप रावत, अनिल सिंह चौहान, योगेश सैनी, शाहिद खान, सोमवीर सिंह, राजू पासवान, शाहिद शेख, कृष्ण प्रताप सिंह, सुहेल अख्तर, बिजेंद्र बघेल, रईस कुरैशी, नितिन चौहान, मुन्तजिर आमिर, भरत राघव, डा. राकेश सारस्वत, लटूरीमल अग्रवाल, हेमप्रकाश सैनी, उमेश अग्रवाल, पिंकू बघेल, सुनील कुमार जाटव, आजम कुरैशी, ओमप्रकाश, अतर सिंह, कन्हैया लाल माहौर, राजेश कुमार आर्य, पुनीत सूर्यवंशी, मनोज शर्मा, प्रवीण बघेल, राकेश चौहान, सचिन गाँधी, आदि मौजूद थेI
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें