फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: बारिश से घुटनों तक भरा पानी, गड्ढे में गिरे बाइक सवार, जन प्रतिनिधियों के घर के सामने जलभराव

Sun, 29 Jun 2025 03:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सुरेंद्र नगर में एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, विद्यानगर में सांसद सतीश गौतम, महापौर प्रशांत सिंघल के आवास के समीप, रघुवीरपुरी पुलिस चौकी के पास, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास के बाहर जलभराव की स्थिति रहीं। पूर्व मंत्री ख्वाजा हलीम के घर के बाहर सड़क जलमग्न हो गई।
विज्ञापन
रामघाट रोड पीएसी के पास जलभराव में बाइक से गिरा वृद्ध - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में 28 जूल की शाम और 29 जून को हुई महज एक घंटे की बारिश में शहर की सड़कें तालाब बन गईं। बेसिक शिक्षा मंत्री, सांसद, विधायक और मेयर के घर के पास जलभराव हो गया। पीएसी के पास जलभराव के कारण कई बाइक सवार गड्ढे में गिर गए। पानी में गाडि़यां बंद होने के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


28 जून शाम को चार बजे अचानक हुई तेज बारिश ने शहर की प्रमुख सड़कों पर घुटनों तक पानी भर दिया। गूलर रोड, सुदामापुरी, गुरुद्वारा रोड, विष्णपुरी, बन्नादेवी जीटी रोड, खैर रोड, भुजपुरा रोड, महेंद्र नगर, आगरा रोड, अचल ताल, रामघाट रोड शहर से लेकर अतरौली की ओर जगह-जगह पानी भर गया। पुराने शहर के रसलगंज और आमिर निशा में नालियां जाम होने के कारण गलियों में पानी भर गया। 
विज्ञापन


सुरेंद्र नगर में एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, विद्यानगर में सांसद सतीश गौतम, महापौर प्रशांत सिंघल के आवास के समीप, रघुवीरपुरी पुलिस चौकी के पास, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास के बाहर जलभराव की स्थिति रहीं। पूर्व मंत्री ख्वाजा हलीम के घर के बाहर सड़क जलमग्न हो गई। वीआईपी क्षेत्र स्वर्ण जयंती नगर, दीवानी कचहरी में भी जलभराव रहा।

नाला-नालियों की सफाई की गई थी, लेकिन अचानक हुई तेज बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बन गई। जल्द ही प्रभावित क्षेत्रों में पानी निकासी के लिए पंप लगाए जाएंगे। नालियों की सफाई का काम तेज किया जाएगा। - राकेश कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त


दुकानों में घुसा पानी
रामघाट रोड, मैरिस रोड और दोधपुर में कई दुकानों में पानी घुस गया। पुराने शहर के निवासियों ने बताया कि पानी उनके घरों के अंदर तक चला गया। सपा नेता मनोज यादव ने नगर निगम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि बारिश से पहले नालियों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें