फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: शहरवासियों को जल्द मिलेंगी विकास की तीन सौगातें, कमिश्नर ने लिया परियोजनाओं का जायजा

Sun, 06 Sep 2026 03:43 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ शहरवासियों को सीएम ग्रिड रामघाट रोड, नौरंगीलाल इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम और बाराद्वारी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं मल्टीलेवल कार पार्किंग की जल्दी ही सौगात मिलने वाली है। कमिश्नर ने तीनों परियोजनाओं का जायजा लिया। 
विज्ञापन
निरीक्षण करते कमिश्नर ओपी आर्य व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा - फोटो : नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ कमिश्नर ओपी आर्य ने 6 सितंबर को शहर की तीन विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के साथ सीएम ग्रिड रामघाट रोड, नौरंगीलाल इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम और बाराद्वारी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं मल्टीलेवल कार पार्किंग की प्रगति का जायजा लिया। कमिश्नर ने परियोजनाओं में बची कमियों को जल्द दूर कर उद्घाटन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


सबसे पहले उन्होंने सीएम ग्रिड रामघाट रोड परियोजना पैकेज-1 के फेज-1 का निरीक्षण हुआ। यह सड़क करीब 17.47 करोड़ रुपये की लागत से बनी है। मीनाक्षी पुल से क्वारसी थाना तक 2.65 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया गया है। यह सड़क वार्ड 33, 49, 53, 74 और 82 से होकर गुजरती है। इसके निर्माण से यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है और रामघाट रोड पर जलभराव की समस्या से राहत मिली है। 
विज्ञापन

नौरंगीलाल इंडोर स्टेडियम 
कमिश्नर ने मैरिस रोड और लाल डिकी रोड होते हुए नौरंगीलाल इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम का भी निरीक्षण किया। यह स्टेडियम स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। यह करीब 6000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बना है। इसमें खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम, लॉकर रूम, अतिथि कक्ष, मीडिया रूम, वीआईपी रूम और खेल कार्यालय की सुविधा है। यहां दर्शक दीर्घा भी उपलब्ध है। खिलाड़ियों को बास्केटबॉल, बैडमिंटन, स्वीमिंग, योग और जिम समेत विभिन्न खेलों की सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


बारहद्वारी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
कमिश्नर ने बारहद्वारी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं मल्टीलेवल कार पार्किंग का जायजा लिया। इसकी लागत करीब 49.89 करोड़ रुपये है। इसमें दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। प्रथम चरण में सात दुकानों का आवंटन 1.75 करोड़ रुपये के राजस्व के साथ पूरा हो चुका है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें