यूपी शासन के चिकित्सा अनुभाग 2 से विशेष सचिव रवि रंजन ने ने 31 मई को तबादला आदेश जारी किया है। दोनों ही अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के आदेश हुए हैं।
अधिकारियों की तबादला एक्सप्रेस जारी है। अलीगढ़ के सीएमओ डॉ नीरज त्यागी का भी तबादला हो गया। डॉ रामनाथ सिंह अब नए सीएमओ होंगे। उन्हें तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का आदेश हुआ है।
विज्ञापन
यूपी शासन के चिकित्सा अनुभाग 2 से विशेष सचिव रवि रंजन ने ने 31 मई को तबादला आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार अलीगढ़ के सीएमओ पद पर तैनात डॉ नीरज त्यागी को आगरा में संयुक्त निदेशक बनाया गया है। उनकी जगह कानपुर के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रामनाथ सिंह को तैनात किया गया है।
दोनों ही अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के आदेश हुए हैं। डॉ नीरज त्यागी का जनवरी 2022 में गौतमबुद्ध नगर में एसीएमओ से अलीगढ़ के लिए सीएमओ बतौर प्रमोशन हुआ था। चार साल तक अलीगढ़ में उन्होंने काम देखा।