श्री अग्रसेन जयंती शोभायात्रा को लेकर 6 अक्टूबर को शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। भारी वाहनों को कई जगह प्रतिबंधित किया गया है। आवागमन में परेशानी न हो इसके लिए घर से निकलने से पहले रूट चार्ट अवश्य देख लें। हालांकि, एंबुलेंस व आपातकालीन वाहनों पर ये प्रतिबंध लागू नहीं होंगे।
शोभायात्रा का प्रथम भाग आगरा रोड, मामू -भांजा तिराहा पर पहुंचने पर मदारगेट चौराहा से कंपनीबाग बस अड्डा की तरफ सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। एसपी ट्रैफिक मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि सभी प्वाइंट पर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को लगाया गया है। सुबह से ही इस ट्रैफिक रूट को लागू कर दिया जाएगा।