फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : अपने ही गढ़ में हारी सपा में मंथन का दौर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में दोनों सीटों पर हार के बाद सपा में मंथन शुरू हो चुका है। कहां चूक हुई..? आखिर सपा अपने प्रभावशाली क्षेत्र में दोनों सीटें हार गई..? प्रदेश नेतृत्व द्वारा इस संबंध में जिलावार रिपोर्ट जल्द ही मांगी जाएगी। इसलिए आगामी छह दिसंबर रविवार को पाटी के जिला कार्यालय पर एक मंथन बैठक होगी। जिसमें बूथवार मिले वोटों का आकलन होगा। किस सपा नेता के बूथ पर पार्टी प्रत्याशी को कितने वोट मिले..? इसकी रिपोर्ट बना कर प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी।
गौर हो कि स्नातक खंड आगरा पर सपा प्रत्याशी एवं वर्तमान एमएलसी डा. असीम यादव और शिक्षक खंड आगरा क्षेत्र पर प्रत्याशी हेवेंद्र चौधरी उर्फ हउआ चौधरी चुनाव हार गए। असीम यादव दूसरे नंबर पर जबकि हेवेंद्र चौधरी छठवें नंबर पर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने बताया कि रविवार को पार्टी की मासिक बैठक होगी। जिसमें संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर को याद करने के बाद पार्टी की मासिक बैठक होगी। इसके बाद एमएलसी चुनाव पर चर्चा होगी। बूथवार मिले वोटों का आकलन होगा। इसकी रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें