फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : धड़ाधड़ कट रहे चालान, डीएल के लिए पहुंची दो हजार वेटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल दक्ष
विज्ञापन

जिले में पुुलिस धड़ाधड़ चालान काट रही है। नये यातायात नियमों के मुताबिक भारी भरकम जुर्माना भी वसूला जा रहा है। इस वजह से लोग वाहनों के सभी दस्तावेजों को दुरुस्त कराने में जुटे हैं। लेकिन कोरोना काल के चलते आरटीओ में प्रतिदिन 200 लाइसेंस की जगह सिर्फ 60 ड्राइविंग लाइसेंस ही बन रहे हैं। आलम यह है कि लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए दो हजार से अधिक की वेटिंग है। यानी आज आवेदन किया तो नवंबर में ही टेस्ट देने का समय मिलेगा। वर्तमान में आपातकालीन नियमों को भी खत्म कर दिया गया है।
वेबसाइट पर स्लॉट बुकिंग पर दलालों की सेंधमारी
लोगों को लर्निंग लाइसेंस बनवाने से पहले उसके आवेदन के लिए जूझना पड़ रहा है। लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए विभाग की वेबसाइट पर हर रोज 60 आवेदनों को ही मंजूरी दी जा रही है। मगर, इन पर दलालों का कब्जा रहता है। रात 12 बजे वेबसाइट पर स्लॉट बुकिंग शुरू होती है, जो अगले 10 से 15 मिनट में फुल हो जाती है। जब आम आवेदक वेबसाइट पर आवेदन अप्लाई करता है तो स्लॉट फुल का संदेश आने लगता है। बताते हैं कि दलाल इसके एवज में 1500 से 2000 रुपये तक ऐंठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों से मिलीभगत से वह लाइसेंस जारी भी करवा देते हैं। स्लॉट बुकिंग के इस खेल पर कई बार लगाम लगाने की बातें उठीं। मगर, स्थानीय अधिकारी शासन स्तर का मामला कहकर पल्ला झाड़ देते हैं। एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह ने बताया कि स्लॉट बुकिंग के खेल को लेकर पिछले दिनों भी शासन को पत्र लिखा गया था। मगर, वहां से कोई बदलाव नहीं हो रहा है। इसी प्रकार कई बार मौखिक शिकायतें भी की जा चुकी हैं।
साल की पहली छमाही में कार्रवाई
अभियोग चालान
हेलमेट 159544
सीट बेल्ट 6050
बिना लाइसेंस 15326
थर्ड पार्टी बीमा 662
ड्राइविंग के समय मोबाइल प्रयोग 2413
नशे में ड्राइविंग 15
ओवर स्पीड 277
एक्सपायर लाइसेंस पर वाहन चलाना 63
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें