फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : पॉलीग्राफी जांच को नहीं आई सीबीआई, भेजा रिमाइंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

लोधा की एक युवती के अपहरण में पॉलीग्राफी के लिए सीबीआई फॉरेंसिक लैब से अनुमति के बाद भी समय नहीं मिला है। इसे लेकर पुलिस स्तर से पुन: रिमाइंडर सीबीआई मुख्यालय को भेजा गया है। उम्मीद है कि अब एक-दो दिन में सीबीआई या तो आने का समय देगी या फिर संदिग्धों को पॉलीग्राफी के लिए वहीं बुलाएगी।
लोधा की युवती के गायब होने के मामले में पिता-पुत्र जेल भी भेजे जा चुके हैं। मगर आज तक युवती का सुराग नहीं लगा है। इस मामले में पुलिस ने इगलास की घटना की तर्ज पर चार संदिग्धों की पॉलीग्राफी जांच कराना तय किया। इसके लिए न्यायालय से अनुमति भी ले ली गई और सीबीआई से पिछले माह समय मांगा। मगर अभी तक सीबीआई की ओर से कोई सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर दो दिन पहले फिर से सीबीआई मुख्यालय को रिमाइंडर भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि या तो संदिग्धों को समय देकर वहां बुलाया जाए या फिर सीबीआई लैब की टीम को पहले की तरह यहां भेजा जाए। एसएसपी मुनिराज जी के अनुसार जल्द ही टीम की ओर से समय मिलते ही जांच पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें