फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: ऊपरकोट उपद्रव में पांच गिरफ्तार, भाजपा नेता विनय आधी रात को भेजे गए जेल

Thu, 12 Mar 2020 08:19 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
विनय वार्ष्णेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी के विरोध में 23 फरवरी को ऊपरकोट कोतवाली के सामने हुए उपद्रव और उससे सटे बाबरी मंडी में सांप्रदायिक टकराव में गिरफ्तारियां शुरू हो गई हैं। एसआईटी ने बाबरी मंडी में मोहम्मद तारिक को गोली मारने के आरोपी भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय को बुधवार की मध्य रात्रि में गिरफ्तार कर रात दो बजे जेल भेज दिया। इसके बाद पुलिस पर हमले के आरोपी पांच प्रदर्शनकारी भी गिरफ्तार किए गए और उन्हें दोपहर को जेल भेजा गया। 

विज्ञापन


अचानक हुईं गिरफ्तारियों के बाद पुराने शहर का माहौल तनावपूर्ण हो गया। बाबरी मंडी में सर्वाधिक तनाव देखा गया। इसके चलते तारिक और विनय के घरों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। वहीं, तनाव के कारण कई इलाकों के बाजार भी बंद रहे।

उपद्रव में हुए घायल मोहम्मद तारिक के वेंटिलेटर पर आने के बाद से शहर के माहौल में अचानक सुगबुगाहट बढ़ गई है। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती तारिक की तबीयत को लेकर भी शहर में कई तरह की बातें होने लगीं। इसी कड़ी में पुलिस ने गिरफ्तारियां शुरू कर दीं। 
विज्ञापन

बुधवार आधी रात इस घटना के मुख्य आरोपी विनय वार्ष्णेय को सुरेंद्र नगर से गिरफ्तार कर रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी के बाद रात दो बजे जेल में दाखिल कर दिया। इसके बाद तड़के प्रदर्शनकारी पक्ष से पांच गिरफ्तारियां की गईं। 

विनय की गिरफ्तारी की खबर ने बृहस्पतिवार सुबह शहर के माहौल को गर्माहट से भर दिया। पुलिस-प्रशासन भी हर प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए जुटा है। इधर, विनय वार्ष्णेय को बृहस्पतिवार शाम प्रशासनिक आधार पर अलीगढ़ से एटा जेल शिफ्ट कर दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें