फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : भीड़ के आगे छोटी लगी बसें, ट्रेनों में नहीं मिली सीट

विज्ञापन
अलीगढ़ : दीपोत्सव त्यौहार पर घर जाने की जल्दी में यात्री बस में चढ़ने के लिए मारामारी करते नजर आए औ - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

दीपावली और छठ पूजा को लेकर घर जाने वाले यात्रियों को रविवार को वाहनों की कमी से जूझना पड़ा। भीड़ के दबाव में रोडवेज की त्योहार पर अतिरिक्त बसें चलाने की योजना धराशाही हो गई। यात्रियों को वाहनों की तलाश में घंटों भटकना पड़ा। खासकर महिलाओं और बच्चों को लेकर घर जाने वाले नौकरीपेशा लोगों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
उन्हें बसों और ट्रेनों में सवार होने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। बसों के इंतजार में यात्री घंटों भटकते रहे। जब बसें पहुंची भी तो उनमें पहले से ही काफी भीड़ थी और पैर रखने भर तक की जगह नहीं थी। दीपावली को लेकर रोडवेज ने दिल्ली, नोएडा, अलीगढ़-कानपुर रूट पर अतिरिक्त बसें चलाने की घोषणा की थी। यह योजना दम तोड़ती नजर आई। यह दावा यात्रियों की उमड़ी भीड़ के आगे खोखला ही साबित होता नजर आया।
विज्ञापन

सर्वाधिक भीड़ वाले हाथरस, आगरा, एटा, कासगंज, मथुरा, कानपुर, बरेली, मुरादाबाद के अलावा लोकल रूटों पर जाने वाले यात्रियों को घंटों इंतजार में भटकना पड़ा। एआरएम रोडवेज वाईपी सिंह का दावा है कि दिल्ली-कानपुर रूट पर 300 बसें चलायी जा रही हैं। कुछ बसों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। लोकल रूटों पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन कराया जा रहा है।
हाथरस की सवारियां न ले जाने पर यात्रियों का हंगामा
बसों में भीड़ के चलते यात्री वैसे ही परेशान हैं, रही सही कसर बसों के चालक-परिचालकों की मनमानी से पूरी हो रही है। खासकर हाथरस जाने और वहां से शहर में आने वाले यात्रियों को इन दिनों बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार की देर रात भी गांधीपार्क बस स्टैंड पर हाथरस जाने वाले यात्री घंटों परेशान घूमते रहे। जबकि बस स्टैंड पर आगरा फाउंड्रीनगर, ताज डिपो की दो बसें खड़ी हुई थीं। यात्रियों ने बस के चालक-परिचालकों से बस में बिठाने को कहा तो वे भड़क गए। यहां तक की स्टेशन के ड्यूटी इंचार्ज के कहने के बाद भी उन्होंने सवारियों को बस में नहीं बिठाया। इस पर यात्रियों ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। रात में ही उन्होंने रोडवेज अफसरों से इसकी शिकायत की। हाथरस के दैनिक यात्रियों का कहना है कि उन्हें रोडवेज बस स्टाफ की मनमानी से आवागमन में बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ट्रेनों में सीटों को लेकर मारामारी, मारपीट तक की नौबत
दीपावली पर बसों के साथ ही ट्रेनों में यात्रियों की खूब भीड़ देखने को मिल रही है। सीटों को लेकर उनमें जमकर मारा-मारी भी देखने को मिली। दिल्ली से आने वाली ईएमयू पैसेंजर ट्रेनों में तो छतों तक यात्री सवार थे। बरेली पैसेंजर, गोमती, महाबोधि, नंदनकानन समेत तमाम एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों में बैठने भर तक की जगह नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें