फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : महाकालेश्वर मंदिर पर टिप्पणी करने वाला बसपा पार्षद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर के विकास दुबे की उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से गिरफ्तारी के बाद फेसबुक पर मंदिर को आतंकियों का अड्डा बताकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले बसपा पार्षद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पार्षद के खिलाफ इस मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। न्यायालय में जमानत भी खारिज हो गई थी। इसके चलते बुधवार दोपहर वह अपने अधिवक्ता के साथ थाने पहुंचा और गिरफ्तारी दी। इस पर पुलिस ने उसे वहीं गिरफ्तार कर बाद में कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी अभिषेक के अनुसार बहुजन समाज पार्टी से पार्षद सद्दाम हुसैन ने अपने फेसबुक एकाउंट से महाकाल मंदिर के प्रति पोस्ट डाली थी। इसके विरोध में आधा दर्जन से अधिक तहरीरें थाने पहुंची थीं, जिसमें से भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी ने पार्षद के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।
इधर, इस घटना के विरोध में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर पार्षद की गिरफ्तारी न होने पर रोष जताते हुए हनुमान चालीसा का पाठ भी किया था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को जगह जगह दबिश दे रही थी। मगर सफलता नहीं मिल पा रही थी। पुलिस के मुताबिक पिछले सप्ताह जमानत खारिज होने के बाद बुधवार को सद्दाम हुसैन अपने वकील इरफान गाजी के साथ थाने आया। पुलिस ने उसके बयान लिए और बयानों के आधार पर उसको गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में कोर्ट पेश किया गया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें